(यह आरती प्रातः काल नहीं की जानी चाहिए)

जय हनुमत बाबा, जय जय हनुमत बाबा।
रामदूत बलवन्ता, रामदूत बलवन्ता, सब जन मन भावा।
जय जय हनुमत बाबा।

अंजनी गर्भ सम्भूता, पवन वेगधारी, बाबा पवन वेगधारी।
लंकिनी गर्व निहन्ता, लंकिनी गर्व निहन्ता, अनुपम बलधारी।
जय जय हनुमत बाबा।

बालापन में बाबा अचरज बहु कीन्हों, बाबा अचरज बहु कीन्हों।
रवि को मुख में धारयो, रवि को मुख में धारयो, राहू त्रास दीन्हों।
जय जय हनुमत बाबा।

सीता की सुधि लाये, लंका दहन कियो, बाबा लंका दहन कियो.
बाग अशोक उजारि, बाग अशोक उजारि, अक्षय मार दियो।
जय जय हनुमत बाबा।

द्रोण सो गिरि उपारयो, लखन को प्राण दियो, बाबा लखन को प्राण दियो।
अहिरावण संहारा, अहिरावण संहारा, सब जन तार दियो।
जय जय हनुमत बाबा।

संकट हरण कृपामय, दयामय सुखकारी, बाबा दयामय सुखकारी।
सर्व सुखन के दाता, सर्व सुखन के दाता, जय जय केहरि हरि।
जय जय हनुमत बाबा।

सब द्वारों से लौटा तेरी शरण परयो, बाबा तेरी शरण परयो।
संकट मेरा मिटाओ, संकट मेरा मिटाओ, विघ्न सकल हरयो।
जय जय हनुमत बाबा।

भक्ति भाव से बाबा, मन मेरा सिक्त रहे, बाबा मन मेरा सिक्त रहे।
एक हो शरण तिहारी, एक हो शरण तिहारी, विषयन में न चित रहे।
जय जय हनुमत बाबा।

जय हनुमत बाबा, जय जय हनुमत बाबा।
रामदूत बलवन्ता, रामदूत बलवन्ता, सब जन मन भावा।
जय जय हनुमत बाबा।

दोहा
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम  लखन  सीता  सहित, ह्रदय बसेहुँ सुर भूप॥

Prarthna Pustak

श्री हनुमान वन्दना

अतुलित बलधामं हेमशैलाभ देहं‚ दनुजवन कृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।...

श्री हनुमान जी की स्तुति

नमो केसरी पूत महावीर वीरं, मंङ्गलागार रणरङ्गधीरं। कपिवेष.. →...

श्री हनुमान जी की आरती (त्रिमूर्तिधाम की)

(यह आरती प्रातः काल नहीं की जानी चाहिए) जय हनुमत बाबा, जय.. →...

श्री राम वन्दना

छ- मामभिरक्षय रघुकुल नायक धृत बर चाप रुचिर कर सायक ।। .. →...

श्री राम जी की स्तुति

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं । नवकञ्ज.. →...

श्री महालक्ष्म्यष्टकम्

नमस्तेऽस्तु महामाये श्री पीठे सुरपूजिते । शंङ्ग चक्र गदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ॥१॥ .. →...

श्री बालाजी की स्तुति (संसार के पालन हार हो तुम)

संसार के पालन हार हो तुम‚ बाला जी तुम्हारी जय होवे‚ हम सबके.. →...

श्री नवग्रह स्तोत्रम्

जपा कुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम् । तमोऽरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम् ||१||.. →...

श्री तुलसीदास जी कृत रुद्राष्टकम्

नमामी शमीशान निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपम्.. →...

महर्षि श्री भृगु जी की आरती

स्तुति गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः।.. →...

प्रार्थना

गुरू ब्रह्मा गुरु विष्णुः गुरू र्देवो महेश्वरः । गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः...

गुरु वन्दना

गुरुदेव सुनो, मैं पड़ा यहां, सिर रखे तुम्हारे चरणों में, इनका ही सहारा रखना सदा...

गणेश वन्दना

जय-जय गणनायक - हृदय विधायक- एक दन्त महाकाय,.. →...

क्षमा प्रार्थना

मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन , यत्पूजितं मयादेव.. →...